HomeLatest News
आपका विज्ञापन यहाँ
राजनीति

विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

WhatsAppFacebookX / TwitterLinkedInTelegramEmail
धौलपुर, 14 सितम्बर। 33, 11 केवी सब स्टेशन दरियापुर पर नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य होने के कारण 15 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता एचटीएम जयपुर डिस्कॉम धौलपुर ने बताया कि 11 केवी लक्ष्मीनाथ ऑयल मील, महाराजा कोल्ड, सकतपुर, रोमसन, गरिमा, एमसीएम, उम्मेदी नगर, रीको पैनल, अल्फा, तगावली ट्रीटमेंट, पालीवाल व मित्तल वाला फीडरों से निकलने वाले राजाखेड़ा बाइपास, उम्मेदी नगर, राठौर कॉलोनी, सुन्दर कॉलोनी व बजरंग कॉलोनी इत्यादि सम्बन्धित क्षेत्रों की 15 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
⚑ Report Content